{"_id":"64e3afa0b51dde9b430d5464","slug":"an-youngster-drowned-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3406-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पानी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पानी में डूबने से किशोर की मौत
Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर किशोर के शव को परिजनाें को सौंप दिया। मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा।
मलाही टोला निवासी हरीनंद का पुत्र राजन गांव के पास से गुज़रे खेखड़ा ड्रेन में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख साथ के अन्य लड़कों ने शोर मचाया। ड्रेन की गांव से दूरी अधिक होने के चलते लोगों जब-तक पहुंचते किशोर की डूबने से मौत हो गई।
किशोर की मौत से घर के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है। राजन दो भाइयों में बड़ा था। परिजन पुलिसिया कार्रवाई न कराकर पंचनामा भर कर घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी। रिश्तेदारों के आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा।