फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman with family on hunger strike

पट्टीदारों पर फसल जोतने का आरोप

Mon, 01 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
an woman with family on hunger strike
धनहां गांव में अनशन पर बैठा कुनबा। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
पट्टीदारों पर फसल जोतने का आरोप
विज्ञापन

धनहा गांव में परिवार के साथ अनशन पर बैठी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। खेत में बोई फसल चचेरे भाइयों द्वारा जोतवाने और मां के नाम की भूमि को फर्जी वसीयत कराने के विरोध में एक महिला ने अपने परिवार के साथ सोमवार से अपने दरवाजे पर आमरण शुरू कर दिया। महिला की मांग है कि पट्टीदारों के खिलाफ कार्रवाई कर हमारी भूमि पर कब्जा दिलाया जाए।

जटहां बाजार थाना क्षेत्र धनहां निवासी नीतू के पिता दो भाई थे। नीतू का कोई भाई नहीं है। नीतू के पिता पारस की मृत्यु के बाद 1/2 अंश भूमि माता के दर्ज हो गई। कुछ दिन बाद नीतू की मां लीलावती की मृत्यु हो गई। अपने हिस्से की भूमि में महिला गेहूं तथा गन्ना की फसल बोई थी। महिला का आरोप है कि पट्टीदारों ने फर्जी तरीके से उसकी मां के नाम भूमि को वसीयत करा लिया। इसका वाद न्यायालय में लंबित है। इसी बीच पट्टीदारों ने बीते 23 जनवरी की रात ट्रैक्टर से गेहूं और गन्ने की फसल जबरन जोतवा दिया। महिला का आरोप है कि इस मामले में थाने से लेकर डीएम तक कई बार पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने प्रशासन से क्षुब्ध होकर सोमवार से अपने दरवाजे पर ही कुनबे के साथ अनशन शुरू कर दिया है। सूचना पर पुलिस, लेखपाल तथा डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed