फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman officer lodged fir

Kushinagar News: महिला अधिकारी का फोटो भाजपा नेता के साथ एडिट कर किया वायरल

Tue, 02 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
an woman officer lodged fir
रामकोला थाने में भाजपा नेता सहित तीन के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। एक महिला अधिकारी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक भाजपा नेता उनके पैर पर हाथ रखे हुए है। महिला अधिकारी ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के अलावा उस भाजपा नेता के खिलाफ रामकोला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामकोला थाने की पुलिस ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

महिला अधिकारी ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अहिरौली कुस्मही के पूर्व प्रधान सूर्यभान कुशवाहा ने रामकोला क्षेत्र के भाजपा के एक नेता का फोटो एडिट कर संयुक्त संयुक्त रूप से नगर पंचायत के ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें मालती पत्नी निर्भय प्रताप सिंह व निर्भय प्रताप सिंह पर संलिप्त होने का आरोप है। भाजपा नेता ने अभी तक एडिट फोटो के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं जताई है। इसलिए वह भी संयुक्त रूप से दोषी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि मैं महिला होने के साथ ही राजपत्रित अधिकारी भी हूं। इस एडिट फोटो से उन्हें मानहानि पहुंचाई गई है। लोक-लज्जा भी भंग हो रही है। इसके अलावा मानसिक रूप से पीड़ित हो गई हूं। जो इसमें लिप्त हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाए। इसके बाद रामकोला थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला अधिकारी की तहरीर पर एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed