{"_id":"6484ab4d059ce29c8e08aad4","slug":"an-woman-died-in-accident-kushinagar-news-c-7-1-201926-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट से महिला की मौत
Sat, 10 Jun 2023 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास एक मिनी ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया, जहां डॉक्टर ने महिला का मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की शाम करीब चार बजे के पिपरा माफी के बड़े टोला निवासी व्यास सिंह की पत्नी सोनम सिंह किसी रिश्तेदार के साथ बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रही थीं। अभी वह थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-परतावल रोड स्थित गणेश चौक के पास पहुंची ही थीं कि एक मिनी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक को हल्की चोट आई है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को किसी तरह कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने कहा की मृतक सोनम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिनी ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।