फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woma cut by train due to dowry

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न से आजिज विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा हड़कंप

Tue, 09 May 2023 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 09 May 2023 04:47 PM IST
सार

रामकोला थाने में पहुंचे मृतका प्रियंका भारती के पिता हरिहर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकटी गांव के निवासी रामदुलारे के साथ 5 जून ,2022 को की थी। उनकी बेटी को शादी के बाद ससुराल में जाने के बाद से ही दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था। वह सहती रही।
 

विज्ञापन
an woma cut by train due to dowry
मृतक प्रियंका की फाइल फोटो।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकटी की निवासी 23 वर्षीय एक विवाहिता की सोमवार को बरकटी गांव के सामने ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को खबर की। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने, मारपीट की वजह से ट्रेन से कटकर जान देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा पति, जेठ, सास, ससुर, जेठानी तथा उसके दोनों बेटों सहित सात लोगों पर दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामकोला थाने में पहुंचे मृतका प्रियंका भारती के पिता हरिहर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकटी गांव के निवासी रामदुलारे के साथ 5 जून ,2022 को की थी। उनकी बेटी को शादी के बाद ससुराल में जाने के बाद से ही दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था। वह सहती रही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि सात मई को उसकी ससुराल में सास, ससुर, जेठ, जेठानी तथा उनके दो लड़कों ने मारा-पीटा। इससे आठ मई को प्रियंका सुबह गांव के समीप गुजरने वाली रेललाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हरिहर प्रसाद की तहरीर के आधार पर आरोपी सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता हरिहर प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके आधार पर पति सहित ससुराल के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed