फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An innocent child playing at the door was hit by a bike rider and died.

Kushinagar News: दरवाजे पर खेल रहे मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 02 Feb 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
An innocent child playing at the door was hit by a bike rider and died.
अहिरौली बाजार। पिपराइच हाटा मार्ग पर गांव सेन्दुआर के टोला झुगंहिया पर सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दरवाजे पर खेल रहा ढाई साल का मासूम बच्चा बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लेकर गए। जहां पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेन्दुआर निवासी घनश्याम निषाद का ढाई वर्षीय लड़का सत्यम निषाद अपने दरवाजे पर खेल रहा था। तभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खोठ्ठा के टोला चुरामनचक निवासी मोनू चौरसिया (28) व दुर्गा वर्मा (40) एक ही बाइक पर सवार होकर पिपराइच की तरफ से आ रहे थे। तभी दरवाजे पर खेल रहा बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आनन फानन मे परिजन घायल मासूम बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराइच ले गए। जहां पहुंचते ही डाक्टर ने सत्यम निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक मोनू चौरसिया बच्चे को ठोकर मारने के बाद बाइक लेकर तेज रफ्तार से भाग रहा था। तभी कुछ दुर पहुंचते ही तिनहवा मझना नाले पर बाइक फिर अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ई रिक्शा में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बाइक पर पिछे बैठे दुर्गा वर्मा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल दुर्गा वर्मा को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवतहा सुकरौली भेजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल दुर्गा वर्मा को इलाज के गोरखपुर एम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक चालक मोनू चौरसिया को बाइक सहित पुलिस अपने साथ लेकर थाने चली गई।इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि बाइक चालक हिरासत में है। मासूम बच्चे के पिता घनश्याम निषाद के सूचना पर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed