फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An innocent child fell unconscious on the ground while playing cricket and died

Kushinagar News: क्रिकेट खेलते समय ग्राउंड में बेहोश होकर गिरा मासूम, मौत

Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell unconscious on the ground while playing cricket and died
राजवीर। फाइल फोटो 
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के एक गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक मासूम अचेत होकर गिर गया। साथ के बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पिता ने मां और ननिहाल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर में हुआ। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। दूसरी ओर पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में दूरी है, जिसका मुकदमा परिवार न्यायालय में चल रहा है। मासूम अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोट्ठा निवासी प्रदुम्न साहनी ने अपनी बहन माया साहनी की शादी करीब नौ वर्ष पहले गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव बैलों निवासी अरविन्द साहनी के साथ किया। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच आपसी विवाद होने लगा। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि चार वर्ष से पति पत्नी का विवाद पारिवारिक न्यायालय पडरौना में चल रहा है।
विज्ञापन

न्यायालय में मामला विचाराधीन है। दंपती से एक आठ वर्ष का बेटा व एक छह वर्ष की बेटी है। इसके बाद माया साहनी अपने मायके में बच्चों को लेकर रहने लगी। ननिहाल पक्ष के अनुसार शुक्रवार की शाम को माया साहनी का आठ वर्षीय बेटा राजवीर साहनी गांव के कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। शाम करीब पांच बजे किसी ने माया साहनी को बताया कि राजवीर क्रिकेट खेलने के दौरान बेहोश हो गया है। सूचना मिलते ही उसकी मां और मामा प्रदुम्न साहनी मौके पर पहुंच कर राजवीर साहनी को इलाज के लिए हाटा सीएचसी पर ले गए। यहां से गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही डाक्टरों ने राजवीर साहनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजवीर की मौत के बाद उसके मामा ने इस घटना की सूचना उसके पिता अरविन्द साहनी को दी। सूचना मिलते ही राजवीर के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप पत्नी व मामा पर लगाते हुए डॉयल 112 को दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन की। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से किशोर की मौत हुई है। हार्ट अटैक की आशंका परिजन जता रहे हैं। गोरखपुर में उसका पोस्टमार्टम हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वहीं हाटा सीएचसी के डाक्टर अजय सिंह ने कहा कि यहां पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी। परिजन हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जता रहे हैं, ऐसे में संभव है कि उसे खेलते समय हार्टअटैक आया हो। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह साफ होग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed