फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An FIR has been registered against 72 people in the stone-pelting incident against the police, and 14 have been arrested.

Kushinagar News: पुलिस पर पथराव मामले में 72 पर प्राथमिकी, 14 गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against 72 people in the stone-pelting incident against the police, and 14 have been arrested.
मठिया गांव में विवाद की जानकारी लेते एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता। संवाद 
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सोमवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने गांव में तोबड़तोड़ कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ टीमें रात भर दबिश देती रहीं। कप्तानगंज, रामकोला, अहिरौली बाजार, हनुमानगंज थाने के अलावा एक दर्जन पीएससी जवानों की तैनात की गई है। घटना स्थल के अगल-बगल के 20 से अधिक घरों में केवल महिलाएं मौजूद हैं। महिलाओं का कहना है कि पुरुषों को पुलिस पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बोदरवार चौकी प्रभारी सनी जावला की तहरीर पर 22 नामजद सहित 74 ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गांव के ओमप्रकाश साहनी की तहरीर पर रामेश्वर साहनी, उनके बेटे वीरू साहनी, राहुल साहनी, नीतू, विंध्यवासिनी, अंकिता सहित छह ज्ञात और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पुलिस की दहशत कायम है। एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना स्थल पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता भी पहुंचे और कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर अपने दरवाजे पर अलाव जलाकर बैठे ओमप्रकाश साहनी पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ओमप्रकाश साहनी, उनकी पत्नी नीता और बेटी गरिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बोदरवार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में चौकी प्रभारी सनी जावला, सिपाही राकेश कुमार और नीतिश यादव घायल हो गए। वहीं डायल 112 और चौकी प्रभारी की निजी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। पहली प्राथमिकी बोदरवार चौकी प्रभारी सनी जावला की तहरीर पर रामेश्वर साहनी, राहुल साहनी, वीरू साहनी, अंकिता साहनी, नीतू साहनी, राजकुमार, संत कुमार समेत 22 नामजद सहित 74 ग्रामीणों पर और दूसरी ओमप्रकाश साहनी की तहरीर पर रामेश्वर साहनी, उनके बेटे वीरू साहनी, राहुल साहनी, नीतू, विंध्यवासिनी, अंकिता सहित छह ज्ञात और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप
निर्मला देवी ने बताया कि मेरे पति राधे को पुलिस रात में थाने ले गई है। दरवाजे पर बाइक, बाथरूम में रखी वाशिंग मशीन और घरों में तोड़ फोड़ किया गया है। यशपाल, सुग्रीव, सुभाष, प्रभु, धर्मराज साहनी, राम चंदर साहनी साहित्य अन्य ने बताया कि पुलिस ने रात भर परेशान किया है। घरों में छती पहुंचाई है।

--------

गरिमा की मौत की झूठी खबर से ग्रामीण आक्रोशित हुए

रामेश्वर साहनी के बेटे वीरू साहनी ने डायल 112 पर फोन कर के जानकारी दिया था। जिसको लेकर पुलिस ओमप्रकाश साहनी के घर जैसे पहुंची तो गरिमा की झूठी मौत की खबर फैल गई। जिससे ग्रामीणों ने पुलिस पर ही आक्रोश दिखाते हुए पथराव कर दिया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती तक तक पथराव हो गया।
--------
पुलिस को एक दिन पहले ही दी गई थी सूचना
ओमप्रकाश साहनी के बेटे रितेश साहनी ने बताया कि रामेश्वर साहनी से धमकी मिली थी, जिसको लेकर कप्तानगंज पुलिस को तहरीर दिया था। दोनों पक्षों को अगले दिन थाने पर बुलाया गया था। आरोप है कि उसी से जिससे खार खा कर मेरे परिवार पर हमला किया गया। रितेश ने बताया कि विवाद के समय में बोदरवार किसी काम के लिए गया था। छोटा भाई विपिन जो घर में शो रहा था। रितेश बंगलूरू में पॉलिस का काम करता है। छह दिसंबर को घर लौटा है। बहन गरिमा की शादी के लिए रिश्ता देखने आया था।
--------
दोनों परिवाररों में 2024 से चल रहा विवाद
ओमप्रकाश साहनी और रामेश्वर के बीच वर्ष 2024 में मारपीट हुई थी। जिसमें रामेश्वर ने ओमप्रकाश साहनी सहित बेटों पर केस दर्ज कराया है। इसके कुछ समय बाद 28 दिसंबर 2024 को ओमप्रकाश साहनी की पत्नी निता ने कप्तानगंज थाने में रामेश्वर के बेटे बीरू साहनी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।


सीओ कसया कुंदन सिंह ने कहा कि मठिया गांव में इस समय माहौल शांतिपूर्ण है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। महिला, पुरुष सहित 14 आरोपियोंं को हिरासत में लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed