फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An FIR has been registered against 15 people in connection with a fight outside the school gate, and three have been arrested.

Kushinagar News: स्कूल गेट के सामने मारपीट के मामले में 15 पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against 15 people in connection with a fight outside the school gate, and three have been arrested.
जटहा मार्ग पर लोगों को समझाते अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया  
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईयाहरपुर गांव में शनिवार को निजी स्कूल के गेट के सामने हुई मारपीट के मामले को लेकर रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र व ग्रामीण रविवार करीब नौ बजे पडरौना-जटहा मार्ग को ठोरी मोड़ पर जाम कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पडरौना कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, जटहा थानाध्यक्ष आलोक यादव व रविंद्रनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने छात्रों और लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने पीड़ित प्रधानाचार्य के भाई की तहरीर पर शनिवार की देर रात में ही 13 नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज कुशीनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लोगों और छात्रों की मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाए, उन्हें धमकी आरोपियों की तरफ से दी जा रही है, आरोपियों के घर पर ताला जड़ा जाए, ताकि वे घर में न रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर करीब दो बजे पुलिस के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। जाम हटने के बाद कोतवाल हर्षवर्धन सिंह बच्चों के साथ करीब 500 मीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबुईयाहरपुर पहुंचे।
वहां कोतवाल ने सभी छात्रों के सामने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, स्कूल परिसर में महिला कांस्टेबल व एक दरोगा की तैनाती की जाएगी। पीड़ित प्रधानाचार्य के परिवार और बच्चों की सुरक्षा पुलिस करेगी तथा पहले से दर्ज मामले में और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
कुछ देर बाद सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद करीब तीन बजे छात्रों को घर भेजा गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अभी भी उन्हें धमकी दे रहे हैं।सड़क जाम के दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

------------------------------
घटना के बाद गुस्से में थे ग्रामीण

शनिवार की सुबह बबुईया हरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर निजी स्कूल गेट के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा के भाई अनिल कुशवाहा की तहरीर पर 13 नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। रविवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बावजूद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज छात्रों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
----------------------------------------------

बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

पुलिस ने शनिवार की देर रात प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा के भाई अनिल कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी रामबेलाश, मोहन, विक्रम, छोटेलाल, ज्ञाती, राहुल, नीतीश, मालती, आरती, अमोला, आरती सहित 13 नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।



प्रधानाचार्य का लखनऊ में चल रहा इलाज

शनिवार को मारपीट में घायल प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा की स्थिति दूसरे दिन भी चिंताजनक बनी हुई है। आरोप है कि आरोपियों ने भाला से उनके सिर में हमला किया है। इस कारण हालत गंभीर है। परिवार के लोगों का कहना है कि अभी तक उनको होश नहीं आया है।


आरोपियों के घर पसरा सन्नाटा

शनिवार की सुबह मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। रविवार को सड़क जाम के बाद आरोपियों के घर के बाहर पुलिस तैनात है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed