फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amarnath 11 and Awadh four hours late due to fog

Kushinagar News: कोहरे की वजह से अमरनाथ 11 और अवध चार घंटे लेट

Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Amarnath 11 and Awadh four hours late due to fog
कप्तानगंज। कोहरे ने ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। सभी ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से पहुंच रही हैं। यात्रियों को इस गलन भरी ठंड में स्टेशन पर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। रविवार को अमरनाथ 11:58 घंटे और अवध 4:30 घंटे निर्धारित समय से विलंब से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

कप्तानगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, लखनऊ, कानपुर, कोटा, जम्मूतवी सहित अन्य शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। कोहरा के चलते लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ रही। सर्द हवा और गलन के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरे दिखाई दिए।
विज्ञापन


0

विलंब से पहुंचीं ट्रेनें

19037-अवध एक्सप्रेस जो बांद्रा से बरौनी को जाती है। निर्धारित समय 12:20 बजे से 4:20 घंटे विलंब से पहुंची।


19038-अवध एक्सप्रेस जो बरौनी से बांद्रा को जाती है। निर्धारित समय 3:50 बजे से 4:30 घंटे विलंब से पहुंची।


15654-अमरनाथ एक्सप्रेस जो जम्मूतवी से गुहाटी को जाती है। निर्धारित समय 21:45 बजे से 11:58 घंटे विलंब से पहुंची।


05497-सवारी गाड़ी जो नरकटियागंज से गोरखपुर को जाती है। निर्धारित समय 8:45 बजे से 1:10 घंटे विलंब से पहुंची


05096-सवारी गाड़ी जो गोरखपुर से नरकटियागंज को जाती है। निर्धारित समय 8:05 बजे से 2:30 घंटे विलंब से पहुंची।


12558- सप्तक्रांति सुपर फास्ट जो दिल्ली से मुजफ्फरपुर को जाती है। निर्धारित समय 4:41 बजे से 3:10 घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed