{"_id":"695ac5684e2e37f38a00114c","slug":"amarjeet-and-anshu-were-the-overall-champions-in-the-sports-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152051-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में अमरजीत और अंशू ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में अमरजीत और अंशू ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
छितौनी। कस्बा के छितौनी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 67वीं वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद, गोरखपुर के सहायक सचिव अविनाश पति तिवारी ने कहा कि खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में कक्षा 11 के छात्र अमरजीत गौतम को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। कक्षा नौ के छात्र रंजीत यादव को द्वितीय और कक्षा 11 के छात्र नूर मोहम्मद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालिका वर्ग में कक्षा नौ की छात्रा अंशू चौहान प्रथम, कक्षा 10 की छात्रा आंचल गुप्ता द्वितीय और कक्षा 12 की छात्रा गोल्डी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने कहा कि ओवरऑल चैंपियन प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा का 12 माह का शुल्क, द्वितीय स्थान के लिए छह माह और तृतीय स्थान पाने वालों के लिए तीन माह का शुल्क माफ करने की घोषणा की। इसके बाद राजीव कुमार मल्ल ने खो-खो प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को भी शील्ड देकर पुरस्कृत किया।