फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amalawati has know about Government progress from other

पीएम ने की थी अमलावती से बात

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amalawati has know about Government progress from other
अमलावती के कुनबे में उच्च शिक्षा प्राप्त कोई नहीं
विज्ञापन

अमलावती और उनके पति भी साक्षर नहीं, बुकलेट को भी दूसरों से पढ़वाकर समझी थीं
अन्न महोत्सव के दौरान बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ने अमलावती से किया था वर्चुअल संवाद
आदित्य शाही
कसया (कुशीनगर )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करने वाली जिले की अमलावती का कुनबा केवल साक्षर है जबकि अमलावती व उनके पति पारस निरक्षर हैं। बेटे सिर्फ किसी तरह हस्ताक्षर कर लेते हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित अन्न महोत्सव के दौरान वर्चुअल संवाद से पहले मिले बुकलेट को उन्होंने दूसरों से पढ़वाकर समझा था।
अमलावती ने बताया कि उनके कुनबे के लिए साक्षरता या सर्व शिक्षा अभियान क्या है? इस बारे में कुछ पता नहीं है। बच्चोें से लेकर बूढ़े तक सिर्फ कमाना और खाना जानते हैं। बृहस्पतिवार को कसया ब्लॉक के मैनपुर कंपोजिट विद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहा। अमलावती के कुनबे में बेटे अर्जुन, सर्जुन व अमेरिकन और दो बेटियां रमिता व लालमुनि हैं। बेटियों की शादियां हो चुकी हैं। कुनबे के पास खेती के लिए कोई भूमि नहीं है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

अमलावती के पति पारस ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत परिवार के दो सदस्यों का जॉब कार्ड बना है, लेकिन काम वर्षों से नहीं मिल रहा है। गृहस्थी चलाने के लिए खेतों में मजदूरी करना पड़ रहा है। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उज्ज्वला निशुल्क गैस योजना, पेयजल, आवास, घर तक पक्की सड़क आदि है। अमलावती मैनपुर दीनापट्टी के टोला भूदेवपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से संवाद के लिए जिला प्रशासन ने निरक्षर अमलावती को खूब सिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed