फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Along with Purvanchal, pigeon hunters also spread their net in Bihar and West Bengal.

Kushinagar News: पूर्वांचल के साथ कबूतरबाजों ने बिहार और पश्चिम बंगाल में भी फैलाया जाल

Thu, 11 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Along with Purvanchal, pigeon hunters also spread their net in Bihar and West Bengal.
पडरौना कोतवाली परिसर में दुसरे दिन पहुंचे ठगी के ​शिकार बेरोजगार युवक।
कुशीनगर। हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, उजबेकिस्तान, इजिप्ट आदि देशों में रोजगार के नाम पर ठगी करने वाले कुशीनगर के कबूतरबाजों का जाल पूर्वांचल के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। ठगी के शिकार करीब 20 की संख्या में युवक दिल्ली एयरपोर्ट से टिकट रद्द होने के बाद अपने सामान के साथ बुधवार को भी पडरौना कोतवाली में पहुंचे थे। इनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बिहार के गोपालगंज और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के युवक शामिल थे, जो इस गिरोह का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पडरौना कोतवाली में करीब 100 की संख्या में बेरोजगार युवक पहुंचे थे, जो पडरौना के निकट रामकोला रोड पर टेक्निकल इंस्टीच्यूट के नाम से कार्यालय खोलकर विदेश भेजने वालों से ठगी के शिकार हुए थे। ठगे गए युवकों ने बताया कि प्रत्येक से 30 हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, इजिप्ट, उज्बेकिस्तान आदि देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे। इन जालसाजों ने सभी पीड़ितों को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से कन्फर्म फ्लाइट टिकट दिया था, लेकिन वहां पहुंचने पर युवकों को पता चला कि फ्लाइट की टिकट रद्द कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

अभी यह मामला शांत हुआ भी नहीं था कि दिल्ली से अपने सामान के साथ लौटे करीब 20 युवक बुधवार को भी पडरौना कोतवाली पहुंचे। इन युवकों ने बताया कि मुंबई और चेन्नई में फंसे हुए युवकों के भी बृहस्पतिवार तक यहां लौट आने की उम्मीद है। इनकी कुल संख्या लगभग 147 के आस-पास बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना के कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को भी कुछ पीड़ित युवक थाने आए थे। सबकी बात सुनने के बाद उनसे इस मामले में तहरीर की मांग की गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
00
ठगी के शिकार युवक बोले-
- मुझे इजिप्ट देश के लिए कन्फर्म फ्लाइट टिकट दिया गया था। इसके एवज में मैंने 78 हजार रुपये दो बार में इंस्टीच्यूट वालों को दिया था। मुझसे दिल्ली पहुंचकर फ्लाइट पकड़ने के लिए कहा गया था। जब मैं वहां पहुंचा तो काउंटर से पता चला कि मेरा टिकट रद्द करा दिया गया है। मैंने इंस्टीच्यूट के लोगों को फोन किया, लेकिन सबका फोन बंद आ रहा था। -विमल मंडल, ओसरा घर, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल।
0
- मैं नौकरी की तलाश में इनका विज्ञापन देखकर मिला। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुझे दिल्ली से हांगकांग के लिए फ्लाइट टिकट भेज दी गई। इसके लिए मैंने 47 हजार रुपये इंस्टीच्यूट वालों को उनके खाते में भेजा, जिसकी रसीद भी मुझे मिली है। जब मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां मुझे बताया गया कि मेरा टिकट रद्द करा दिया गया है। -राधेश्याम राय, मोतीपुर, गोपालगंज, बिहार
0
- विदेश में नौकरी दिलाने वाले विज्ञापन के हवाले से इंस्टीच्यूट के लोगों से संपर्क किया। इन्होंने मुझे इजिप्ट भेजने के लिए 49 हजार रुपये की मांग की, जो मैंने इनके खाते में ट्रांसफर कर दिया। मुझे इसकी रसीद मिली और इसके एवज में फ्लाइट टिकट मिली, जो मुझे दिल्ली से इजिप्ट के लिए पकड़ना था। जब मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो मुझे काउंटर पर बताया गया कि मेरा टिकट रद्द कराया जा चुका है। मैंने इंस्टीच्यूट के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। -धर्मराज भारती, बंजरिया बाजार, देवरिया
00
- मैंने हांगकांग जाने के लिए 47 हजार रुपये पडरौना में संचालित इंस्टीच्यूट के लोगों को दिया। मुझे इसकी रसीद मिली है। इसके कुछ दिन बाद मुझे दिल्ली से हांगकांग के लिए फ्लाइट की टिकट दी गई और बताया गया कि हांगकांग पहुंचकर उनके आदमी से संपर्क करना है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर यह पता चला कि मेरा टिकट पहले ही रद्द कराया जा चुका है। बहुत प्रयास के बाद भी इन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया तो घर से आदमी भेजकर पता लगाया तो मालूम हुआ कि वहां ताला बंद है। -विजय राजभर, टेकुआटार, कुशीनगर
0
पहले भी कुशीनगर जिले में सामने आ चुके हैं ठगी के मामले-
- आठ अक्तूबर को सऊदी अरब में चालक की नौकरी के लिए दुदही विकासखंड के जंगल लालाछपरा गांव निवासी आजम खां भी ठगे जा चुके हैं। वहां पहुंचने पर उन्हें चालक की जगह ऊंट चराने की नौकरी मिली थी। करीब तीन महीने बाद इनकी वतन वापसी संभव हो पाई।

- 12 सितंबर को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तिनहवा बाजार के एक ट्रेनिंग सेंटर में राकेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, गिरीशचंद कुशवाहा, समीम समेत 14 अन्य लोगों ने तहरीर दिया था। ट्रेनिंग सेंटर के संचालक ने विदेश में नौकरी के नाम पर वीजा, मेडिकल, हवाई यात्रा टिकट, मेडिकल आदि के खर्च के रूप में 1.20 लाख रुपये प्रत्येक युवक से ले लिया था। साथ ही यह बताया कि उनका दस्तावेज दिल्ली में बताए गए पते पहुंचने पर मिलेगा, लेकिन वहां पहुंचने पर कोई कार्यालय नहीं मिला। बाद में संस्था के संचालकों से संपर्क करने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण विधिक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed