{"_id":"612d0a3d8ebc3ef1473038c0","slug":"alleged-rigging-in-appointment-kushinagar-news-gkp407350985","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक की नियुक्ति में धांधली का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक की नियुक्ति में धांधली का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाया
सीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। क्षेत्र के जंगल नौगावां में पंचायत सहायक के अभ्यर्थियों ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा। इन लोगों ने गांव में पंचायत सहायक की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पंचायत सहायक की अभ्यर्थी सीमा निषाद, पूनम गुप्ता, गुड़िया देवी, बबिता, खुशबू आदि की तरफ से सीडीओ अनुज मलिक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए गांव में शनिवार को खुली बैठक कर नियुक्ति का प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्ताव किया गया, जिसमें इन लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पंचायत सहायक पद के लिए गांव के 21 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 12 अभ्यर्थियों का आवेदन गुम कर केवल नौ अभ्यर्थियों के आवेदन को आधार बनाकर कम मेरिट वाले अभ्यर्थी को नियुक्त किया जा रहा है। इस पर ग्राम सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि उन्हें ब्लॉक से नौ फॉर्म मिले थे। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभ्यर्थियों की शिकायत पर सीडीओ ने दो दिनों में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बाबत बीडीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। यदि लोगों ने आवेदन किया है तो आवेदन कहां है, जांच की जाएगी।