फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of Obtaining Passport Using Forged Documents; FIR Registered

Kushinagar News: फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Obtaining Passport Using Forged Documents; FIR Registered
हाटा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। उप निरीक्षक आकाश दीप शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को नियमित ड्यूटी के दौरान अहिरौली तुलादास के निवासी विनोद यादव के नाम पर अशोक यादव पुत्र रामबचन यादव, निवासी बेलवा टोला रामपुर बड़हरा थाना घुघली, जनपद महाराजगंज की ओर से कूटरचित राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराए गए। इन्हीं कागजातों के आधार पर पासपोर्ट संख्या V3761232 जारी कराया गया। इसकी वैधता 17 दिसंबर 2021 से 16 दिसंबर 2031 तक दर्शाई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही घुघली थाने में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। हाटा कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच उप निरीक्षक आनंद मोहन सिंह यादव को सौंपी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed