फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of encroachment and construction on college land; the team conducted a survey.

Kushinagar News: कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कराने का आरोप, टीम ने की पैमाइश

Sat, 13 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment and construction on college land; the team conducted a survey.
जमीन की पैमाइश करती टीम। स्रोत-सोशल मीडिया
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराए जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। काॅलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस और राजस्व दोनों विभागों के अधिकारियों को दी। इसके बाद निर्माण स्थल पर आई पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने पैमाइश कर काॅलेज व निर्माण कार्य करा रही कालेज की ही असिस्टेंट प्रोफेसर की जमीन का सीमांकन कर चिह्नित किया। इसमें प्रोफेसर की तरफ से मौके पर अधिक कॉलेज की जमीन पर निर्माण कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि प्रोफेसर वीणा कुमारी गुप्ता की तरफ से कालेज की तीन फुट जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण और ऊपर आठ फुट का छज्जा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसे पुलिस और राजस्व प्रशासन की मदद से असिस्टेंट प्रोफेसर की जमीन व बगल के दो भू-स्वामियों की जमीन की पैमाइश कर उसका सीमांकन और चिह्नीकरण किया गया।
विज्ञापन

इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर की तरफ से काॅलेज की जमीन में बढ़कर निर्माण कार्य कराने का तथ्य सामने आया। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें निर्माण कराए जाने के लिए चिह्नित जगह से आगे निर्माण कार्य नहीं कराने के लिए कहा है। इस मामले में प्राचार्य ने कालेज की तरफ से एक पत्र भी लिखकर प्रोफेसर को देने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। इस दौरान काॅलेज प्रबंध समिति के सदस्य भंते महेंद्र, लेखपाल निलेश रंजन राव, शिक्षक संघ अध्यक्ष डाॅ. सौरव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed