फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of being denied the scheme if a complaint is made

Kushinagar News: शिकायत की तो योजना से वंचित करने का आरोप

Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Allegations of being denied the scheme if a complaint is made
पडरौना। क्षेत्र के एक व्यक्ति काे मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना भारी पड़ गया। नाराज अधिकारी ने योजना के तहत चयन के बाद भी सरकारी लाभ से वंचित कर दिया। क्षेत्र के गुलेलहा के धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि सरया मौजा में अपने 15 कट्ठा के तालाब को और गहरा कराने के लिए वह भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा से मिले थे। उन्होंने बताया कि पोखरा खोदवाने के लिए कम से कम पांच कट्ठा जमीन चाहिए। योजना का लाभ नहीं मिला तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भूमि संरक्षण अधिकारी पर रिश्वत लेने की शिकायत की। आरोप है इससे नाराज अधिकारी ने शिकायतकर्ता को सरकारी योजना के लाभ से वंचित कर दिया है। भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा ने बताया कि टोकन कटवाने के बाद तालाब की खोदाई करानी होती है। पोर्टल पर तालाब खोदवाने से पहले, तालाब खोदवाते समय और तालाब खोदवाने के बाद का फोटो अपलोड किया जाता है। इनका तालाब पुराना है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed