{"_id":"6956cdac526b302213023ed4","slug":"allegations-have-been-made-that-the-names-of-one-thousand-people-were-removed-from-the-voter-list-action-is-being-demanded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151864-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग
Fri, 02 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के दोघरा गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची से गांव के करीब एक हजार मतदाताओं का नाम हटाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर को भेजे गए शिकायती पत्र में गांव के लोगों ने बीएलओ पर आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से गांव के करीब एक हजार लोगों का नाम हटा दिया गया है। इतने अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से हटने से निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़ा हो गया है।
लोगों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराते हुए शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराने की मांग की। इस संबंध में तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी से जांच कराकर काटे गए वैध नामों को पुनः मतदाता सूची में जुड़वाया जाएगा। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।