{"_id":"66b2aa55ad0e1f36020de897","slug":"allegation-of-kidnapping-of-wife-and-two-children-demand-for-action-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121156-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी और दो बच्चों के अपहरण का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी और दो बच्चों के अपहरण का आरोप, कार्रवाई की मांग
Wed, 07 Aug 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और दो बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के स्वतंत्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि वे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। एक अगस्त को उनकी पत्नी प्रीति सिंह (29) बेटी दीपशिखा (10) और पुत्र दिव्यांशु (8) के साथ लापता हो गईं। शाम को स्कूल से घर आने पर जानकारी हुई। उनका मोबाइल भी बंद है। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला। उनकी खोजबीन कर ही रहे थे कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उनके फोन पर किसी ने व्हाट्सअप काॅल कर बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे उनके कब्जे में हैं। फोन करने वाले ने एक लाख की फिरौती मांगी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
पिता की तहरीर पर बेटी के अपहरण का केस
पटहेरवा/समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के युवक पर नाबालिग बेटी भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी तीन अगस्त की सुबह अपनी सहेली के साथ कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। कोचिंग पढ़ने साथ गई उसकी सहेली ने बताया कि वह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
0
मारपीट के मामले में 16 लोगों पर केस
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष 12 और दूसरे पक्ष के चार समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बसंतपुर गांव निवासी समीना खातून ने तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की दोपहर दरवाजे पर ईंट रखवा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी स्वामीनाथ, नन्दा, विंदा लाल आकर उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें और उनके घर वालों को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष की इंदु देवी ने तहरीर तहरीर देकर प्रथम पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने एक पक्ष के 12 और दूसरे पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
0
एसपी से की कार्रवाई की मांग
पडरौना। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा की महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मारपीट के मामले में खड्डा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में रामपुर गोनहा के झन्कौली टोला की मंजू देवी ने बताया कि उनके पति की मौत के बाद पिता ने उन्हें पट्टे की जमीन पर बसा दिया। करीब दो माह पहले वह उस जमीन पर झोपड़ी डाल रही थी। उसी दौरान पड़ोसी मुंद्रिका, अशरफी, अंजनी, संजना, आकाश, भागमनी, जोगिंदर वहां पहुंचे और उन्हें अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद