{"_id":"66c91e875210613b4a00a287","slug":"allegation-of-kidnapping-and-demanding-ransom-of-rs-5-lakh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122009-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपहरण और पांच लाख फिरौती मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपहरण और पांच लाख फिरौती मांगने का आरोप
Sat, 24 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
उजरनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाईं निवासी रोहित यादव ने पुलिस को अपने भाई के अपहरण की तहरीर दी है। कहा है कि अपहर्ताओं ने पांच लाख रुपये फिरौती मांगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
तहरीर में रोहित यादव ने कहा है कि उनका भाई संजीव कुमार यादव बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से पटहेरवा जाने की बात कहकर घर से गया। लेकिन, रात तक घर नहीं आया। परेशान परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उनके भाई संजीव यादव के 7485037051 नंबर से फोन आया। किसी ने कहा कि आपके भाई को अपहरण कर लिया गया है। पांच लाख रुपये मिलने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। इस संबंध में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अपहरण की सूचना सही है या गलत, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।