{"_id":"6906612e51d00c4ec90d5e76","slug":"all-trains-on-the-kaptanganj-route-are-full-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148174-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज रूट की सभी ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज रूट की सभी ट्रेनें फुल
Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। दीपावली और छठ पूजा के बाद लोगों को बाहर जाने में परेशानी हो रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित सभी बड़े शहरों को जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। यात्रियों की भीड़ होने के चलते प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के साथ साथ तीन रूट की ट्रेनों का आना-जाना है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन से यात्रा करने के लिए कुशीनगर, महराजगंज जनपद के अलावा नेपाल से भी लोग यहां से यात्रा पर जाने के लिए आते हैं। इसके चलते प्लेटफार्म पर सामान्य दिनों में भी भीड़ अधिक रहती है। दीपावली और छठ पूजा बीतने के बाद शहर से घरों को आए लोग अब शहर लौटने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंच रहे हैं।
सके चलते प्लेटफार्म पर भीड़ अधिक रह रही है और खड़ा होना मुश्किल है। शनिवार को रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्टेशन पर आई तो ऐसा नजारा दिखा और यात्रियों में ट्रेनों में बैठने के लिए धक्का मुक्की होती रही। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन की आने की सूचना मिलते ही पूरा प्लेटफार्म और मेन गेट के बाहर तक यात्रियों की भीड़ जुट गई।