फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   All round development happened in BJP government: MP

सांसद ने किया जनसंवाद

Sun, 26 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
All round development happened in BJP government: MP
भाजपा सरकार में हुआ सर्वांगीण विकास : सांसद
विज्ञापन

सांसद विजय दुबे ने बैरिया नंदा छपरा में किया जन संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर बैरिया नंदा छपरा गांव में रविवार को सांसद ने लोगों से जन संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है। गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस, बिजली कनेक्शन, मुफ्त राशन, कोरोना टीकाकरण के अलावा आवास योजना समेत कई लाभदायक योजनाएं संचालित की है। इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, अनूप श्रीवास्तव, रामदेव कुशवाहा, विनोद भारती, भीखम प्रसाद, अजय गोविंद राव शिशु, फूलबदन कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, आदित्य मिश्रा, निखिल उपाध्याय, शेषमणि गौंड़, विश्वजीत गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द होगी श्रीलंका के लिए उड़ान : विजय
रामकोला। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने रविवार को बैरिया नंदाछपरा में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएम ने गोरखपुर में एम्स दिया, तो सीएम ने कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज दिया। उन्होंने कहा कि कसया हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिल गया है। शीघ्र ही यहां से श्रीलंका समेत अन्य देशों के लिए उड़ान शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed