{"_id":"622a4679f39bb2639e2434f4","slug":"all-colors-fade-in-front-of-saffron-kushinagar-news-gkp4295472120","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसरिया के आगे सभी रंग फीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरिया के आगे सभी रंग फीके
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर खुशियां मनाते समर्थक।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसरिया के आगे सभी रंग फीके
सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिला
सिर्फ सपा ने किया मुकाबला, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार काफी पीछे छूटे
कुशीनगर। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत से पूूरा जिला केसरिया मय हो गया। या तो भाजपा उम्मीदवारों ने चुनाव जीता या फिर उनके गठबंधन वाले दलों ने। मुकाबले में दूसरे नंबर पर सिर्फ सपा उम्मीदवार और खड्डा में निर्दल उम्मीदवार रहे।
तमकुहीराज में कांग्रेस से दो बार लगातार विधायक रहे अजय कुमार ‘लल्लू’ तीसरी बार के चुनाव में तीसरे पायदान पर रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं कांग्रेस छोड़कर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के साथ भाजपा में आए मनीष जायसवाल ने भी सदर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है।
सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल को 1,14,496 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विक्रमा यादव को 72,488 वोट मिले हैं। बसपा के पवन उपाध्याय को 20,983 और कांग्रेस के मोहम्मद जहीरुद्दीन को 3,338 मतों पर संतोष करना पड़ा है। इस विधानसभा सीट पर कुल 2,29,907 वोट पड़े थे। फाजिलनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा को 1,03,313 वोट, सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को 62,894 मतों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। बागी प्रत्याशी के रूप में सपा छोड़कर बसपा में आए मोहम्मद इलियास अंसारी को 26,495 और कांग्रेस के सुनील उर्फ मनोज सिंह को 2,124 मत मिले हैं। यहां कुल 2,01,260 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विनय प्रकाश गौड़ को 1,15,057 मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभासपा एवं सपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती को 46,498, बसपा के विजय कुमार को 20,243 और कांग्रेस के शंभू चौधरी को सिर्फ 3,660 मत प्राप्त हुए हैं। इस विधानसभा सीट पर कुल 1,94,391 वोट पड़े थे। तमकुहीराज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. असीम कुमार 1,15,123 मत पाकर विजयी हुए हैं। जबकि सपा के उदय नारायण गुप्ता 48,651 और कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू को 33,496 मत प्राप्त हुए हैं। बसपा उम्मीदवार को 16,854 वोट मिले हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,26,581 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
हाटा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मोहन वर्मा को 1,20,666 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार रणविजय सिंह पर 61,301 मतदाताओं ने भरोसा जताया है। बसपा के शिवांग सिंह को 21,723 और कांग्रेस उम्मीदवार अमरेंद्र प्रताप मल्ल को 2,291 वोट मिले हैं। हाटा विधानसभा क्षेत्र में 2,16,619 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीएन पाठक को 1,15,268 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी को 80,478 मतों से संतोष करना पड़ा है। बसपा उम्मीदवार मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया को 16,107 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी को 1,481 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 2,21,074 वोट पड़े हैं।
खड्डा विधानसभा सीट से निषाद पार्टी एवं भाजपा के उम्मीदवार विवेकानंद पांडेय को 88,291, निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार एवं सपा के बागी प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा को 46,840 वोट, बसपा के डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी को 19,997 और कांग्रेस उम्मीदवार धनंजय सिंह को 2,272 वोट मिले हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं सपा गठबंधन के उम्मीदवार अशोक चौहान को 21,126 और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार डॉ. अख्तर वसीम को 16,419 वोट मिले हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,04,959 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।