{"_id":"584ee3644f1c1b666f649d2d","slug":"all-atm-off-just-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी एटीएम बंद, सिर्फ एक चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी एटीएम बंद, सिर्फ एक चला
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की मार से जूझ रहे लोगों की परेशानी त्योहार के समय में भी कम नहीं हो रही है। सोमवार को बारावफात के मौके पर बैंक बंद रहे। इस वजह से रुपये नहीं पड़ने के कारण एटीएम भी बंद रहे। केवल एसबीआई का एक एटीएम ही नगर में खुला रहा। वहां रुपये निकालने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद शुरू हुई रुपये की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। त्योहार के दिन तो स्थिति और भी बद्तर हो जा रही है। न तो बैंक खुल रहे हैं और न ही एटीएम। पिछले तीन दिन से बैंक बंदी से जूझ रहे लोगों की जरूरत एटीएम भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को स्थिति और भी दयनीय रही। नगर में कहने के लिए 18 एटीएम हैं, लेकिन सोमवार को एसबीआई पडरौना की मुख्य शाखा पर लगा एटीएम ही खुला रहा, जहां रुपये निकालने के लिए लोग लंबी लाइन में खड़े रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पीएनबी के दो, भारतीय स्टेट बैंक तथा सेंट्रल बैंक का एक-एक एटीएम है। लेकिन यह एटीएम भी रुपये के अभाव में बंद रहे। सुबह से ही इन एटीएम से रुपये मिलने की उम्मीद में पहुंचे लोगों को बाद में निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज कस्बे में भी एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक और एचडीएफसी बैंक के एटीएम लगे हैं, लेकिन इनमें रुपये न होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। कप्तानगंज के अनिल श्रीवास्तव, माहताब अली, अजय मिश्र, अवनीश सिंह, रामानंद प्रसाद, सिधावट निवासी संजय कुमार, दिनेश कुमार राव, विनोद सिंह, रामपुर निवासी सोनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परखौली निवासी पप्पू मिश्र, नवाब अली, मलुकहीं निवासी संजय मिश्रा, गिरिजेश मिश्र, कोटवा निवासी योगेंदर सिंह, सुनील यादव सहित कई लोगों ने एटीएम में रुपये उपलब्ध कराने की मांग की।
बैंक का घेराव आज
पडरौना। भारतीय स्टेट बैंक की फाजिलनगर शाखा का घेराव करने के लिए व्यापारियों ने निर्णय लिया है। आरोप है कि इस शाखा में व्यापारियों की ओर से प्रतिदिन 15 से 20 लाख रुपए फुटकर जमा करने के बाद भी बैंक की तरफ से लोगों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी व्यास सिंह ने दी।