फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alert in Kushinagar over cyclone threat

Kushinagar News: चक्रवात के खतरे को लेकर कुशीनगर में अलर्ट

Mon, 26 Oct 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Alert in Kushinagar over cyclone threat
पडरौना। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने कुशीनगर के लिए भी अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ रवि कुमार राय ने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब श्री विजयपुरम से करीब 420 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित था। इसके 26 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान और 27 अक्तूबर की सुबह तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद इसके और तीव्र होकर अति प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान के 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है।
इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed