फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akhilesh Yadav plane was denied landing permission at last moment at Kushinagar Airport

कुशीनगर एयरपोर्ट: संसद तक 'ऑल इस वेल' का दावा, फिर भी नहीं उतर सका अखिलेश का विमान, मौसम खराबी का दिया बहाना

Sat, 26 Apr 2025 08:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर (गोरखपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर (गोरखपुर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Apr 2025 08:38 PM IST
सार

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विमान को अंतिम क्षण में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सिग्नल की कमी और मौसम की खराबी का हवाला देकर टाल दिया। इसके चलते विमान को गोरखपुर डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav plane was denied landing permission at last moment at Kushinagar Airport
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से हवाई सेवाओं के संचालन को लेकर जिले के सांसदों ने सदन में आवाज उठाई तो एयरपोर्ट पर यात्रियों की बड़े-बड़े विमानों को लेकर ऑल इस वेल का दावा किया गया। बताया गया कि एयरपोर्ट अब यात्री विमानों के उड़ने और रात में विमानों के लैंडिंग टेकऑफ के मानदंडों की पूर्ति करता है, लेकिन जब कुछ ही दिनों बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विमान के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरने का समय निर्धारित हुआ और जब लैंडिंग का समय आया तो अंतिम क्षण में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से सिंगनल नहीं मिला। 

विज्ञापन


मौसम खराब है और तकनीकी बाधाएं हैं, ऐसे में क्या इसी आधार पर उड़ान को लेकर दावा किया जा रहा है और अगर ऐसा है तो अभी तो कुशीनगर में एक भी यात्री विमानों का लैंडिंग टेकऑफ नहीं हो रहा है तो ये हाल है। वहीं, कुछ लोग इसे राजनीतिक दवाब के चलते लैंडिंग न होने देने का करार दे रहे हैं। चर्चा है कि माह पूर्व एयरपोर्ट संचालन को लेकर तेज हुई अभियान में लैंडिंग के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सपा सुप्रीमो एयरपोर्ट के संचालन को लेकर हुंकार भर सकते थे, ऐसे में उन्हें अनुमति नहीं दी गई और बहाना देकर टाल दिया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ही समाजवादी पार्टी ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी को पत्र भेजकर चार्टर उतरने को लेकर अवगत करा दिया था। अनुमति नहीं मिलने पर अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से उड़ी अखिलेश यादव की प्लेन को दिशा बदलकर गोरखपुर में लैंड करानी पड़ी। 11 बजे वहां उतरने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और वहां से वह सड़क मार्ग से कुशीनगर आए। सपा सुप्रीमो से जब इस विषय में पूछा गया तो कहा कि आप पत्रकार है आप इसे साझा करें। हमें मौसम खराब को लेकर अवगत कराया गया जबकि आसमान में क्लियर स्काई थी। सबसे ज्यादा अगर इस एयरपोर्ट पर किसी सरकार के धन खर्च किया है तो वह सपा सरकार है और यह एयरपोर्ट सपा सरकार की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम क्षण में बदला रूट 
एयरपोर्ट की लापरवाही कहे या जानबूझकर किया गया प्रयास। कुशीनगर एयरपोर्ट पर अखिलेश का विमान न उतरने पर उसे गोरखपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद कुशीनगर के एयरपोर्ट पर अपने नेता की इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। इसके बाद 11 बजे गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी सपा सुप्रीमो के कार्यक्रम और रूट को लेकर उहापोह की स्थिति रही। पहले से जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के विपरीत वह गोरखपुर से हाटा मार्ग से आएंगे यहां अन्य वैकल्पिक रास्ते से यह तय नहीं था। वह मदनी मस्जिद के पक्षकार से भी मिले जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed