फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akhilesh is the supporter of backwards: Ashok

पडरौना में संपन्न हुआ सपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh is the supporter of backwards: Ashok
अखिलेश ही पिछड़ों के हिमायती : अशोक
विज्ञापन

सपा का जिलास्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भाजपा सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं की, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके। पिछड़े वर्ग के लोगों को पीछे ढकेलने में सरकार लगी है। विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोग ही भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकेंगे।

ये बातें समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहीं। वह पडरौना के एक विवाह भवन में सपा पिछड़ा वर्ग की तरफ से आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज शिक्षा समेत अन्य मामलों में काफी पीछे है। सरकार आरक्षण समाप्त कर इस वर्ग को मुख्यधारा से हटाने की साजिश कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्वसमाज के साथ पिछड़ों के हिमायती हैं। उन्हें पुन: सीएम बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार में आई है, तब से सिर्फ पिछड़ों व दलितों को आपस में लड़ाने का कार्य की है। यह पिछड़ा सम्मेलन सभी को एकजुट करने में कारगर होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव और संचालन शुकुरुल्लाह अंसारी ने किया। इस सम्मेलन को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, विधायक शंभू चौधरी, कासिम अली, सपा नेता नथुनी कुशवाहा, विक्रमा यादव, हरीश राणा, रमेश चंद्र यादव, विजेंद्र पाल यादव, मिठाई लाल यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हरिलाल यादव, विजय यादव, डॉ. उदयनारायण गुप्ता, कैसर जमाल, एके बादल, हसमुद्दीन अंसारी, मुन्ना राजभर, विपिन सिंह, एजाज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed