{"_id":"58b469a44f1c1bbf56831e5b","slug":"akhilesh-father-chini-padding-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने पिता से छिनी गद्दी: उमा भारती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने पिता से छिनी गद्दी: उमा भारती
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चुनावी जन सभा को संबोधित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रामकोला, हाटा और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को आयोजित भाजपा की जनसभाओं में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विपक्षी दलों पर खूब प्रहार किया। कहा कि मायावती तो मिस्टर इंडिया की तरह हैं, सत्ता मिलते ही नजर आती हैं और सत्ता जाते ही गायब हो जाती हैं। इस देश में एक व्यक्ति ने अपने पिता के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया तो एक अखिलेश हैं जिन्होंने पिता से गद्दी छीन ली।
कप्तानगंज, तमकुहीराज और हाटा प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने जनता को भय, भूख और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। इसके विपरीत भाजपा शासित राज्यों में जनता को इज्जत से रोटी मिलती है। भाजपा दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यकों को भी रोजगार और सुरक्षा की बात करती है, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस ने केवल इन्हें वोट बैंक बना रखा है। उन्होंने अखिलेश सरकार के विकास के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को झांसी सहित प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की स्थिति देखनी चाहिए। वे तो विकास की बजाय गुजरात के गदहों पर बहस करने में व्यस्त हैं।
तमकुहीराज क्षेत्र के इंटर कॉलेज बेदूपार में हुई इस सभा में भाजपा प्रत्याशी जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा और हाटा की सभा में भाजपा प्रत्याशी पवन केडिया के अलावा उत्तराखंण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक राजीव गुम्बर, जयंत सिंह, रमेश सिंह उर्फ ओसियर सिंह, बृजभूषण मिश्र, सुरेंद्र गुप्ता, अजय तिवारी, मान सिंह चौहान, अवधेश आर्य, धामबाबू वर्मा, मंशा पाण्डेय, अरबिन्द गोंड, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के गंगा बक्स कनोरिया इंटर कॉलेज कप्तानगंज के मैदान में आयोजित सभा में भाजपा और भासपा गठबंधन के प्रत्याशी रामानंद बौद्ध, रमेश चंद्र रतन, सांसद राजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष तारा सिंह, सुशील खेतान, जय प्रकाश उपाध्याय, राम प्रताप सिंह, संजय सिंह, राधेश्याम सिंह, फूलबदन कुशवाहा, दीपलाल भारती, हरेराम गुप्ता, छोटेलाल अग्रहरि, बैजनाथ गुप्ता, विशाल सिंह, विनोद खेतान, हर्ष सूरी, परवेंदर राव, रमेश मोदनवाल, भारत गुप्ता, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।
हाटा क्षेत्र के तितला में हुई सभा में प्रत्याशी पवन केडिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, इंजीनियर कमलेश सिंह, संगम मिश्रा, बलदेव सिंह ओलख, राकेश राव टुनटुन, विजय कुमार राजू, चंद्रप्रकाश सिंह, भोला प्रसाद, रामानंद सिंह, राणा प्रताप, बाबूनंदन सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, उदयभान कुशवाहा, नंदकिशोर नाथानी समेत कई लोग मौजूद थे।