फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ajay Lallu has paid more than seven lakh income tax

सात लाख से अधिक आयकर भर चुके हैं अजय लल्लू

Sat, 05 Feb 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ajay Lallu has paid more than seven lakh income tax
तीन वर्षों में सात लाख से अधिक आयकर दे चुके हैं अजय लल्लू
विज्ञापन

कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा सीट से शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू तीन वित्तीय वर्षों में सात लाख रुपये से अधिक आयकर अदा कर चुके हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 2,68,000 रुपये, 2017-18 में 1,98,252 रुपये और वित्तीय वर्ष 2018-19 में 3,07,590 रुपये आयकर अदा कर चुके हैं। इस तरह तीन वर्षों में कुल 7,73,842 रुपये आयकर दिए हैं। संवाद
28 मुकदमें हैं दर्ज
अजय कुमार लल्लू ने घोषणापत्र में बताया है कि उनके खिलाफ सेवरही थाने में मुकदमा दर्ज है। इनके खिलाफ 342, 504 आईपीसी में सीजेएम कोर्ट में भी मुकदमा विचाराधीन है। इसके अलावा जनहित के मुद्दों को लेकर कुशीनगर के विभिन्न थानों से लेकर लखनऊ तक कुल 28 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

नकदी 1.15 लाख रुपये
अजय के पास नकदी के रूप में 1,15,000 रुपये हैं। उनकी कोई नामिनी नहीं है।
चार बैंकों में खाता
अजय लल्लू के तीन बैंक खाते हैं। एसबीआई की लखनऊ शाखा में 2,048.39 , सेवरही की एसबीआई शाखा में पांच हजार और पीएनबी की सेवरही शाखा में चार हजार रुपये जमा है। उनका एक और खाता एसबीआई की सेवरही शाखा में है। इसमें 10,285 रुपये हैं। इसके अलावा इन्होंने एसबीआई की सेवरही शाखा से 5,67,337 रुपये ऋण लेने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो और आभूषण भी है
अजय लल्लू के पास एक स्कार्पियो है। 1,25,000 रुपये के आभूषण हैं7 वजह 4.5 ग्राम है। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने घोषणापत्र में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed