{"_id":"667b18f2d41c1dba6e0ce5d4","slug":"airport-boundary-wall-construction-stopped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118818-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एयरपोर्ट की चारदीवारी का निर्माण कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एयरपोर्ट की चारदीवारी का निर्माण कार्य रोका
विज्ञापन
-बैनामे से अधिक जमीन पर दीवार बनवाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए बनाई जा रही चारदीवारी का निर्माण कार्य मंगलवार को कुछ लोगों ने रोक दिया। उनका आरोप था कि बैनामे से अधिक जमीन ली जा रही है। एयरपोर्ट पर आईएलएस लगाने के लिए किसानों से 30.14 एकड़ अतिरिक्त जमीन ली गई, जिसका मुआवजा देकर विस्तारीकरण किया जा रहा है।
एयरपोर्ट कर्मियों की निगरानी में बेलवां गांव के तरफ चारदीवारी का निर्माण कार्य जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही गिरजेश राय
सहित अन्य लोगों ने बैनामे से अधिक जमीन लेने का आरोप लगाकर काम को रोक दिया। उन्होंने मुख्मंत्री हेल्पलाइन नंबर डायल-1076 पर शिकायत की। यहां से इनकी शिकायत को डायल-112 पर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। एयरपोर्ट कर्मी यह कह कर वीडियो बनाने लगे कि पुलिस कर्मी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के काम को रोक रहे हैं। इसके बाद डायल-112 के पुलिस कर्मी मौके से चल गए।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि शनिवार को राजस्व कर्मियों ने कहा था कि सोमवार तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन समय बीत गया और किसी ने मामले की सुध नहीं ली। भूमि स्वामियों का कहना था कि बाउंड्रीवाल होने के पहले ही जमीन विवाद का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में किसानों ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। नायब तहसीलदार शैलेष सिंह ने बताया कि बुधवार को राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराएगी।