फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aid provided to 862 flood victims

चार गांवों के 862 बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Sun, 02 Aug 2020 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
aid provided to 862 flood victims
चार गांवों के 862 बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन

तमकुहीरोड। प्रशासन की तरफ से रविवार को पिपराघाट और परसा उर्फ सिरसिया समेत बाढ़ प्रभावित चार गांवों के कुल 862 पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। शेष गांवों में एक से दो दिन के अंदर राहत सामग्री वितरित कर दी जाएगी।
सेवरही क्षेत्र में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी राहत सामग्री वितरित की गई। पिपराघाट स्थित एहतमाली के जोगनी गांव के 540, परसा उर्फ सिरिसिया के मुसहरी टोला के 135, उपाध्याय टोला के 62 और राजपुर खाश के नरवा टोला के 125 परिवार समेत कुल 862 बाढ़ पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री वितरित की गई। शुक्रवार को अहिरौलीदान के डीह टोला में 232 परिवारों और शनिवार को मोतीराय टोला, नरवा टोला, देवनारायन टोला और शिव टोला के 653 परिवारों में राहत सामग्री वितरित की गई थी। एसडीएम एआर फारुखी ने बताया कि शेष बाढ़ प्रभावित गांवों में एक से दो दिन में राहत सामग्री वितरित करा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जयंत गुप्ता, अश्विनी राय, ओमप्रकाश प्रसाद, दीपू जायसवाल, सुरेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, जयनाथ शर्मा, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed