फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ahiroli declared winner in Kho-Kho competition

Kushinagar News: खो-खो प्रतियोगिता में अहिरौली विजेता घोषित

Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ahiroli declared winner in Kho-Kho competition
मंसाछापर। क्षेत्र के अहिरौली स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अहिरौली के बाल खिलाड़ियों को खो-खो प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के जरार, सिसवा गोईती, एकवनही, पकहा, कंठीछपरा, जटहां बाजार स्थित परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष संजय मिश्र ने प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुए बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अहिरौली के राहुल शर्मा प्रथम व बालिका वर्ग की हुई 100 मीटर की दौड़ में गुलबानो व 200 मीटर की दौड़ में नसरीन प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में अहिरौली के खिलाड़ी विजेता घोषित हुए। प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शाहिद अनवर ने किया। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल व संकुल शिक्षक महेंद्र शाह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान शहाबुद्दीन अली, जितेश्वर, भगवंत, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

0000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed