{"_id":"6918ebd9ef0461ae000a46ea","slug":"ahirauli-bazar-police-station-co-inspected-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149043-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अहिरौली बाजार थाने सीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अहिरौली बाजार थाने सीओ ने किया निरीक्षण
Sun, 16 Nov 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
कसया। सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने शनिवार को थाना अहिरौली बाजार का निरीक्षण किया। थाना के विभिन्न अभिलेख अपराध रजिस्टर, मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर का गहन परीक्षण किया गया।
इसके बाद सीओ ने थाना परिसर, भोजनालय और शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं साफ-सफाई को उच्च स्तर का बनाए रखने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस एवं आईजीआरएस प्रकरणों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। निरीक्षण के अंत में थाने पर तैनात सभी विवेचकों को प्रचलित अभियान के तहत लंबित विवेचनाओं के अधिक से अधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बीपीओ की बीट बुक का अवलोकन कर बीट व्यवस्था की जानकारी ली गई। साथ ही चौकीदारों एवं पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश प्रदान दिए गए।