{"_id":"68a36afc73683c5cfa0ac9f7","slug":"agriculture-minister-caught-the-tag-game-do-issued-notice-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143646-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कृषि मंत्री ने पकड़ा टैग का खेल डीओ ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कृषि मंत्री ने पकड़ा टैग का खेल डीओ ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खड्डा के रास्ते महराजगंज जाते समय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नेबुआ नौरंगिया और खड्डा कस्बे में संचालित एक समिति और छह उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की।
इस दौरान एक बिक्री केंद्र पर दुकानदार किसान को यूरिया के साथ जिंक और सल्फर दिया था। उन्होंने नाराजगी जताई। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि कृषि मंत्री संयुक्त निदेशक कृषि गोरखपुर मंडल अरविंद सिंह, उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह और एआर कोऑपरेटिव नीरज गोंड के साथ महराजगंज जा रहे थे। इस दौरान नेबुआ नौरंगिया, नेबुआ रायगंज और खड्डा में संचालित एक समिति और छह उर्वरक केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन
इसमें उर्वरक केंद्र संचालक जिन किसानों को यूरिया दी थी। उनका मोबाइल नंबर और जोतबही का उल्लेख नहीं किया था। जांच के दौरान नेबुआ के शंकर बीज भंडार पर दुकानदार ने एक किसान को यूरिया के साथ जिंक और सल्फर देने की पुष्टि हुई थी। कृषि मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कृषि मंत्री के निर्देश पर नेबुआ के शंकर बीज भंडार के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।