फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agricultural University will open doors of prosperity for farmers of eastern UP: Yogi

पूर्वी यूपी के किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोलेगा कृषि विवि : योगी

Mon, 10 Nov 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University will open doors of prosperity for farmers of eastern UP: Yogi
महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ, साथ में
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पूर्वी यूपी के लिए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका बिहार के लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह विवि रोजगार का द्वार खोलेगा और अन्नदाता किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर जुलाई से पढ़ाई शुरू कराएं। बिहार में चुनावी सभा के बाद कुशीनगर पहुंचे सीएम ने इससे पहले बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सीएम योगी रविवार को कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि की दृष्टि से कुशीनगर और आसपास का क्षेत्र अत्यंत समृद्ध है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के लिए इस क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल गई है। ऐसे में यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नागरिकों, अन्नदाता किसानों और गन्ने की उपज करने वालों की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यह विश्वविद्यालय डबल इंजन सरकार की तरफ से अन्नदाता किसानों के लिए उपहार है। यह विश्वविद्यालय किसानों की समृद्धि का द्वार खोलेगा और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति देखने के बाद कहा कि कोशिश हाे कि भवन का निर्माण तय समय सीमा अक्तूबर-2026 से पहले ही पूरा करा लिया जाए ताकि नए सत्र से पठन-पाठन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed