{"_id":"57acc26d4f1c1b3a1cee5cb8","slug":"agitator-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गौरीश्रीराम चौराहे के पास बाजार की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे व्यक्ति की तबीयत बुधवार की रात में बिगड़ गई। देर रात पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने आंदोलनकारी को लिखित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस गांव के निवासी भृगराशन गुप्ता बीते 25 अप्रैल से गांव के हनुमान मंदिर प्रांगण में बाजार की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। परंतु 109 दिन बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हट सका है। बुधवार की रात करीब 10 बजे भृगराशन की तबियत अचानक बिगड़ गई। उनके नाक से ख़ून आने लगा। जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। रात में तहसीलदार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। दुदही सीएचसी के डॉक्टर को बुलाकर इलाज शुरू कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता जताई। तहसीलदार ने लिखित रूप से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया, इसके बाद बीमार आंदोलनकारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
अस्पताल में भर्ती होने पर जागा प्रशासन
हाट बाजार की जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए 109 दिन के धरना के बाद आंदोलनकारी भृगुराशन गुप्ता की हालत बिगड़ते ही तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम विपिन सिंह, तहसीलदार रामसुधार, नायब तहसीलदार और सीओ श्रीशचंद्र पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया।