फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After two decades, Vijay repeated history...BJP's hat-trick

Kushinagar News: दो दशक बाद विजय ने दोहराया इतिहास...भाजपा की हैट्रिक

Wed, 05 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
After two decades, Vijay repeated history...BJP's hat-trick
कुशीनगर। अठारहवें लोकसभा चुनाव में कुशीनगर संसदीय सीट से 1999 के बाद किसी दल के उम्मीदवार ने लगातार जीत हासिल नहीं की थी। लेकिन, इस बार भाजपा उम्मीदवार और पिछले बार के सांसद विजय कुमार दुबे ने इस मिथक को तोड़ने के साथ ही 20 वर्ष बाद फिर से काशीनाथ पांडेय, सीपीएन सिंह और रामनगीना मिश्र के बाद इतिहास को दोहराया है। वह लोकसभा चुनाव में 2019 में जीतने के बाद 2024 लगातार जीत दर्ज करने के साथ सीपीएन सिंह की बराबरी कर चुके हैं। वहीं, भाजपा ने 2014 और 2019 के बाद यह चुनाव जीतकर हैट्रिक लगा दी है।
विज्ञापन

वर्ष 1999 लोकसभा चुनाव के बाद किसी दल के प्रत्याशी ने लगातार विजय नहीं प्राप्त कर पाया था। लेकिन, बीजेपी का ध्येय हैट्रिक बनाने के साथ प्रत्याशी के लगातार जीत का भी था और इसमें पार्टी प्रत्याशी विजय दुबे को सफलता भी मिल गई। विजय दुबे के सिर लगातार दूसरी बार जीत का सेहरा चढ़ा। 1952 से 2019 तक के हुए चुनाव की बात करें तो इस सीट से कांग्रेस के काशीनाथ पांडेय और रामनगीना मिश्र ने हैट्रिक लगाई थी। जबकि सीपीएन सिंह लगातार दो चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

रामलहर के बाद भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हुआ। रामनगीना मिश्र ने 1991 में भाजपा का खाता खोला और एक के बाद 1996, 1998, 1999 में लगातार चार जीत हासिल की। इसके बाद के हुए चुनाव में 2004 और 2009 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच नेलोपा से बालेश्वर यादव और कांग्रेस के आरपीएन ने जीत हासिल की और मंत्री बने लेकिन, कोई लगातार दो जीत हासिल नहीं कर सके। 2014 में मोदी लहर में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदला और राजेश पांडेय ने जीत हासिल की। अगले ही चुनाव में फिर से भाजपा ने अपना चेहरा बदल दिया यहां विजय दुबे ने जीत हासिल की। यह उनकी तो पहली जीत थी लेकिन, भाजपा ने दूसरा जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भी भाजपा संगठन ने विजय दुबे पर भरोसा जताया और उन्होेंने लगातार दूसरी जीत हासिल कर 90 के दशक में बने इतिहास को तोड़ दिया। 2024 में जीत के साथ भाजपा की यह हैट्रिक है। इसके पहले भाजपा ने रामनगीना मिश्र के नेतृत्व में हैट्रिक जीत हासिल की थी वहीं, कांग्रेस से काशीनाथ पांडेय ने भी हैट्रिक जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0



अब तक ये रहे सांसद



वर्ष- जीते प्रत्याशी

1957-काशीनाथ पांडेय (कांग्रेस)

1962-काशीनाथ पांडेय (कांग्रेस)

1967- काशीनाथ पांडेय (कांग्रेस)

1971- गेंदा सिंह (कांग्रेस)

1977- रामधारी शास्त्री (जनता पार्टी)

1980- सीपीएन सिंह (कांग्रेस)

1984- सीपीएन सिंह (कांग्रेस)

1989- बालेश्वर यादव (जनता दल)

1991- रामनगीना मिश्र (भाजपा)

1996- रामनगीना मिश्र (भाजपा)

1998- रामनगीना मिश्र (भाजपा)

1999- रामनगीना मिश्र (भाजपा)

2004- बालेश्वर यादव (नेलोपा)
2009- आरपीएन सिंह (कांग्रेस)

2014- राजेश पांडेय (भाजपा)

2019- विजय कुमार दुबे (भाजपा)

2024-विजय कुमार दुबे (भाजपा

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed