फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the rebuke of Agriculture Minister, water reached the canal, farmers engaged in irrigation

Kushinagar News: कृषि मंत्री की फटकार के बाद नहर में पहुंचा पानी, सिंचाई में जुटे किसान

Wed, 11 Jan 2023 04:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2023 04:25 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही चार जनवरी को क्षेत्र के बगही गांव के आईएएस मनोज राय के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र की कई नहरों में पानी नहीं आने और बगही और बिहार माइनर में कम पानी छोड़ने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
After the rebuke of Agriculture Minister, water reached the canal, farmers engaged in irrigation
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की फटकार के बाद हरकत में आए सिंचाई विभाग के अधिकारी, रजबा? - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की फटकार के बाद नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचने लगा है। पानी की आपूर्ति होने पर किसान गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई में जुटे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही चार जनवरी को क्षेत्र के बगही गांव के आईएएस मनोज राय के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र की कई नहरों में पानी नहीं आने और बगही और बिहार माइनर में कम पानी छोड़ने की शिकायत की थी। शिकायत के अगले दिन कृषि मंत्री ने क्षेत्र के कई नहरों का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने दो दिन के भीतर पर्याप्त पानी व हेड से टेल तक पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद अवर अभियंता राकेश कुमार, एसडीओ रमायन पांडेय ने सिंचाई खंड तृतीय के सभी नहरों का निरीक्षण कर नहरों में बीच-बीच में बंधे बांध (छेका) को तोड़वाकर हेड से टेल तक पानी पहुंचने की व्यवस्था की। अब क्षेत्र के किसान गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लक्ष्मण गुप्ता, विभूति गुप्ता, गुलाब अली, प्रधान अब्बास अंसारी, प्रधान संत खरवार, रफीक अली, असलम, उमेश यादव, पूर्व प्रधान बलिराम लाल, बंधु प्रसाद, बसीर अहमद, रमाशंकर गुप्ता आदि ने नहर में हेड से टेल तक पानी आने पर खुशी जताई है। सिंचाई विभाग तृतीय के एसडीओ रमायन पांडेय ने बताया है कि सभी नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंच गया है। इसकी निगरानी के लिए सींचपाल व मेठ को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed