{"_id":"623f4adb68bcd46412658858","slug":"after-the-altercation-the-knife-hit-in-the-stomach-of-the-young-man-medical-college-referred-kushinagar-news-gkp4311794123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद युवक के पेट में मारा चाकू, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद युवक के पेट में मारा चाकू, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पोखरे के निकट की घटना
कसया(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव के पोखरे के पास कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक को कसया सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना शनिवार की देर शाम की है।
मंगलपुर निवासी प्रमोद के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार सिंह की गांव के बाहर पोखरे पर कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि उनमें से एक युवक ने सुजीत के पेट में चाकू मार दिया। इससे सुजीत गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। यह देख युवक भाग निकले। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपित युवक सिरसिया खोहिया गांव निवासी बताए जा रहे हैं।
कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक युवक को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है। पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।