फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After road construction, transportation facilities will improve and employment will increase

Kushinagar News: सड़क निर्माण के बाद बेहतर होगी परिवहन की सुविधा, बढ़ेगा रोजगार

Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
After road construction, transportation facilities will improve and employment will increase
पडरौना/तमकुहीरोड। बिहार के मनुआपुल एनएच-727 एए से गंडक नदी के रास्ते यूपी को जोड़ने वाली 29.22 किमी लंबी सड़क के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यूपी और बिहार के सीमावर्ती दियारा क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

परिवहन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही आवागमन सुगम होने से उद्योगों की स्थापना होगी और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। लोगों को बाढ़ की समस्या से निजात मिलने के अलावा व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ से मनुआपुल एनएच 727 एए से तिवारी पट्टी एनएच-730 के बीच करीब तीन हजार करोड़ की लागत से गंडक नदी पर पुल के साथ 29.22 किमी लंबे सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए गुरवलिया विश्वास, तुरहापट्टी, भरपटिया, पटजिरवा, श्रीनगर, ठकरहा, सिसवनिया सहित 17 गांव में सड़क निर्माण के लिए चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के परमेंद्र जायसवाल, रमेश ब्याहुत, नीरज जायसवाल, राहुल सोनी, जंगबहादुर कुशवाहा ने बताया कि प्रस्तावित यह सड़क कुशीनगर जिले के लोगों के अहम है। मनुआपुल से पटजिरवा के बीच करीब आठ किलोमीटर सीमावर्ती गांव से लेकर ठकरहा जीन बाबा के स्थान से तिवारीपट्टी (तमकुहीराज) के बीच किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed