फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After protests, the exorcist Maulana fled the village.

Kushinagar News: विरोध के बाद झाड़-फूंक करने वाला मौलाना गांव छोड़कर भागा

Mon, 27 Jul 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
After protests, the exorcist Maulana fled the village.
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बालियवां गांव में बंजर भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मजार बना झाड़-फूंक किए जाने का मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रामकोला थाना क्षेत्र निवासी मौलाना शुक्रुल्लाह पिछले कुछ वर्षों से गांव की बंजर भूमि पर मजार बनाकर झाड़-फूंक का काम कर रहा था। जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटने से गांव का माहौल खराब हो रहा था। पहले कई बार आपत्ति जताए जाने के बाद बीते शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उसका विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी होने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। चौतरफा विरोध होता देख मौलाना अपना सामान समेटकर मौके से चला गया। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed