फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After five months, the bell will ring in the schools, preparations begin

पांच माह बाद स्कूलों में बजेगी घंटी, तैयारी शुरू

Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
After five months, the bell will ring in the schools, preparations begin
पांच माह बाद स्कूलों में बजेगी घंटी, तैयारी शुरू
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना संक्रमण के चलते करीब पांच माह से बंद स्कूल और कॉलेजों में पुन: विद्यार्थियों की चहल-पहल बढ़ने वाली है। सीएम की तरफ से स्कूल खोलने का निर्देश मिलने के बाद जिले के कक्षा नौ से 12वीं और डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आधी क्षमता के साथ विद्यालयों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। कॉलेज में प्रवेश से पहले शिक्षक और विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा कक्षा संचालन से पूर्व प्रत्येक कमरों में सैनिटाइजेशन और कोविड गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से 16 अगस्त से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश मिला है। कॉलेज में पहले से ही थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर उपलब्ध है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी के चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से विद्यालय करीब पांच माह से बंद हैं। इधर, कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट आई है। ऐसे में सरकार की तरफ से विद्यालय संचालन के लिए लिया गया निर्णय सराहनीय है। स्कूल खोलने के लिए शासन की तरफ से मिली गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य मृत्युंजय मिश्र ने कहा कि 16 अगस्त से स्कूल संचालन होने की जानकारी है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के पालन के प्रति पूरी गंभीरता बरती जाएगी। विद्यालय के गेट पर ही नामांकन के सापेक्ष मास्क रखा जाएगा। विद्यालय में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें विद्यालय की तरफ से मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
कसया के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर उच्चतर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार की तरफ से तय कोविड गाइडलाइन का अनुपालन होगा। आधी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। सामाजिक दूरी के साथ विद्यार्थियों के बैठने का प्रबंध किया जा रहा है। मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।

16 अगस्त से जिले में कक्षा नौवीं से ऊपर के स्कूल एवं कॉलेजों को खोलने का निर्देश शासन की तरफ से मिला है। कोविड गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
मनमोहन शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed