फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After dispute, wife went to her parents' house, husband's dead body found in room

Kushinagar News: विवाद के बाद पत्नी गई मायके, पति का कमरे में मिला शव

Thu, 13 Jun 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
After dispute, wife went to her parents' house, husband's dead body found in room
कसया। थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग गांव में बुधवार को बंद कमरे में युवक की लाश मिली। कमरे से दुर्गंध उठने पर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। घर वालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी और पति अकेले कमरे में रहता था।
विज्ञापन

शिवपुर बुजुर्ग के 35 वर्षीय धर्मेंद्र चौहान पत्नी व बच्चों के साथ माता-पिता से अलग रहते थे। एक सप्ताह पहले धर्मेंद्र और उनकी पत्नी में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। विवाद की सूचना पर ससुराल वाले पहुंचे और पत्नी को लेकर चले गए। दो दिन से धर्मेंद्र कमरे से बाहर नहीं निकला था। कमरे से दुर्गंध आने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फर्श पर धर्मेद्र का शव पड़ा था। शव का अधिकांश हिस्सा सड़ गया था। लोग तीन से चार दिन पुराना शव होने का अंदाजा लगा रहे थे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। धर्मेंद्र के तीन पुत्र आठ वर्षीय अंकित, छह वर्षीय दिवाकर और दो वर्षीय डोमिन है। धर्मेंद्र के पिता-माता उसके दूसरे भाई के साथ रहते हैं। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घर में जमीन पर धर्मेंद्र का शव पड़ा था। देखने से लगा रहा था कि तीन से चार दिन पुराना शव है। चेहरे पर छाले पड़ गए थे। शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। पत्नी से विवाद के बाद वह अकेले रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed