फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After a dispute, a woman who went to meet the village head was attacked by her neighbours.

Kushinagar News: विवाद के बाद प्रधान से मिलने गई महिला पर पड़ोसियों ने किया हमला

Sat, 20 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, a woman who went to meet the village head was attacked by her neighbours.
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र पकहां गांव के मुसहरी टोला में शुक्रवार की सुबह विवाद के बाद ग्राम प्रधान से मिलने गई एक महिला पर पड़ोसियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक पुरुष और कई महिलाएं मिलकर पीड़िता को जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। ग्राम प्रधान के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी विशुनपुरा ले गए, जहा डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया, जहा उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बच्चो के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गया। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह एक पक्ष से राधिका देवी ग्राम प्रधान ध्रुवनारायण यादव से मिलने गई थी। ग्राम से अपनी बात कहने के बाद वह जैसे ही वहा से निकली कि उसके पड़ोसी पिटाई करने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed