{"_id":"67b4d6047585f6e74f0faba4","slug":"advocates-took-to-the-streets-to-protest-against-the-amendment-in-the-advocates-act-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132348-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता
Wed, 19 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एडवोकेट एक्ट में संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शन करने ते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम विशाल भारद्वाज को भारत सरकार के विधि मंत्रालय को संबोधित मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है। इसके विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर में मंगलवार को संघ के अध्यक्ष मिथिलेश दीक्षित की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन बिल को वापस लिया जाए। यह संशोधन अधिवक्ता विरोधी है। ऐसा नहीं होता है तो अधिवक्ता चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए आर-पार की लड़ाई होगी। इसके बाद अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। बैठक का संचालन महामंत्री घनश्याम कुमार सिंह ने किया। इस दौरान बुद्धेश मणि पांडेय, गोपालजी तिवारी, प्रतिसद्ध नारायण दीक्षित, राघवेंद्र सिंह, अखिलेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।