फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   -ADR Building and Video Conferencing Hall Reconstruction

एडीआर भवन और वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का लोकार्पण

Sun, 18 Feb 2018 12:23 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
-ADR Building and Video Conferencing Hall Reconstruction
लोकार्पण करते न्यायमूर्ति। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक अधिकारी न्यायमूर्ति मुख्तार अहमद ने जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को एडीआर भवन और वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का लोकार्पण किया। इसके बाद देवरिया के जिला कारागार में बंद कैदियों के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल के माध्यम से जानकारी ली। इसके बाद वह जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित संगोष्ठी में भी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को जैसे ही जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने जनपद न्यायालय सैय्यद वाइज मियां के साथ एडीआर भवन (जहां बिजली, पानी, लाइट की व्यवस्था नियमित उपलब्ध रहेगी) तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायालय कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल से देवरिया जिला कारागार संपर्क किया, जहां बंद कुशीनगर जिले के कैदियों के स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


इस दौरान एडीजे साकेत बिहारी दीपक, एडीजे द्वितीय लालमणि, एडीजे तृतीय राज सिंह वर्मा, अपर जिला जज सत्यवीर सिंह यादव, अपर जिला जज द्वितीय विनय कुमार, सीजेएम सिद्घार्थ सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रसिद्घनाथ दीक्षित, गोपाल दास, जन्मेजय तिवारी, जेबी सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पडरौना। जनपद मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस संगोष्ठी में इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी न्यायमूर्ति मुख्तार अहमद, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और. जनपद न्यायाधीश सैय्यद वाइज मियां भी शामिल हुए। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें भजन गायक अनीस सोनी ने स्वागत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी ने अधिवक्ताओं को अपने क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने के सपने दिखाए। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने विधायक निधि से बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी भवन के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
संगोष्ठी में ‘बार एवं बेंच न्यायिक प्रक्रिया के मूल स्तंभ’ विषय पर अधिवक्ता संतोष दुुबे, मुकेश चंद पांडेय, प्रधान न्यायाधीश साकेत बिहारी, हरिशंकर दीक्षित सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में यहां बार एसोसिएशन की तरफ से सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बार और बेंच से जुड़े अधिकांश लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed