फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Admissions have commenced at the Government Girls' Inter College, Loharsan, and classes are currently in progress.

Kushinagar News: राजकीय महिला इंटर कॉलेज लोहरसन में शुरू हुआ दाखिला, कक्षाओं में चल रही पढ़ाई

Wed, 08 Apr 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Admissions have commenced at the Government Girls' Inter College, Loharsan, and classes are currently in progress.
सांथा। विकास खंड के लोहरसन में स्थित राजकीय महिला इंटर कॉलेज में क्षेत्र के बेटियों का दाखिला शुरू हो गया। अब तक कक्षा-6 में 9 छात्राओं ने प्रवेश लिया है, और पठन-पाठन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

गांव में 2019 से बनकर तैयार इस विद्यालय में एक अप्रैल से नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। चार मंजिला विद्यालय भवन अब तक विभागीय औपचारिकताओं के अभाव में शिक्षा विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाया था। आवास विकास निगम लिमिटेड द्वारा बनाए गए इस भवन के खाली पड़े रहने से इसकी उपयोगिता पर लगातार सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन

विद्यालय के संचालन में देरी के कारण क्षेत्र की छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूरदराज के स्कूलों में जाना पड़ता था। इससे उन्हें समय, खर्च और सुरक्षा जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्रधानाचार्य डॉ. वकील अहमद ने बताया कि कक्षा 6 में नौ छात्राओं का दाखिला हुआ है। इस वर्ष कक्षा 9 तक प्रवेश हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed