फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Admission date for Government Polytechnic has been extended, applications can be made till tomorrow

Kushinagar News: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश की तिथि बढ़ी, कल तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 19 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Admission date for Government Polytechnic has been extended, applications can be made till tomorrow
पडरौना। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यार्थियों के हित में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुए 15 से अब 20 मई कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के पास नए कोर्स में प्रवेश के तमाम विकल्प हैं। उनके लिए डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी करने का रास्ता खुला है, तो पॉलीटेक्निक में वे कोर्स भी कर सकते हैं। पडरौना के राजकीय पॉलिटेक्निक में 225 और मुजहना में 225 सीटें हैं। यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 15 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि थी, लेकिन अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए इसे अब 20 मई कर दिया गया है। प्राचार्य पीसी गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार 20 मई को किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्ध है। इन विषयों को लेकर विद्यार्थियों में ज्यादा रुचि राजकीय पॉलीटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को लेकर ज्यादा रुचि रहती है। इनकी सीटें सबसे पहले भर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed