{"_id":"68d0537c3875880e8b07ad2c","slug":"administrative-transfer-of-two-inspectors-and-six-sub-inspectors-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145795-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के नीट छात्र की हत्या: कुशीनगर के 2 इंस्पेक्टर- 6 दरोगा का प्रशासनिक तबादला,SP का भी हो चुका है तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के नीट छात्र की हत्या: कुशीनगर के 2 इंस्पेक्टर- 6 दरोगा का प्रशासनिक तबादला,SP का भी हो चुका है तबादला
Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
सार
एडीजी लॉ अमिताभ यश गोरखपुर पहुंचे और जांच में प्रथम दृष्टया देवरिया के विक्रांत वीर और कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा प्रथम दृष्टया दोषी मिले, इनको मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया।
इसके बाद कुशीनगर के कसया थानाध्यक्ष अमित शर्मा, तमकुहीराज थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला, हाईवे के थानों व पुलिस चौकियों पर तैनात दरोगा सिपाही की भूमिका पशु तस्करों को मदद करने में मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के उपद्रव मचाने के बाद शासन सख्त हुआ तो कुशीनगर जिले में तैनात दो थानाध्यक्ष छह दरोगा समेत 25 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
दागी छह दरोगा और दोनों थानाध्यक्षों का प्रशासनिक तबादला रविवार को कर दिया गया। 10 दिन के अंदर इन पुलिसकर्मियों को तय स्थान पर ज्वाइन करना है।
साथ ही इनको कार्यमुक्त करने में देरी नहीं करने का निर्देश दिया गया है। गोरखपुर के पिपराइच के दीपक गुप्ता की पशु तस्करों ने पीटकर हत्या कर दी थी। सीएम के जिले में पशु तस्करों के उपद्रव के बाद कुशीनगर, देवरिया पुलिस की ओर से पशु तस्करों पर होने वाली कार्रवाई की पोल खुल गई।
विज्ञापन
एडीजी लॉ अमिताभ यश गोरखपुर पहुंचे और जांच में प्रथम दृष्टया देवरिया के विक्रांत वीर और कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा प्रथम दृष्टया दोषी मिले, इनको मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कुशीनगर के कसया थानाध्यक्ष अमित शर्मा, तमकुहीराज थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला, हाईवे के थानों व पुलिस चौकियों पर तैनात दरोगा सिपाही की भूमिका पशु तस्करों को मदद करने में मिली। संवाद