फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration will run voter awareness campaign

प्रशासन चलाएगा मतदाता जागरुकता अभियान

Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration will run voter awareness campaign
प्रशासन चलाएगा मतदाता जागरुकता अभियान
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा
पडरौना। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उप निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए डीआईओएस को नोडल बनाया है। इनकी देखरेख में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत ब्लॉक और तहसील स्तर पर रंगोली, चित्रकला, मेंहदी, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला, निबंध प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य में एसडीएम, बीईओ व बीडीओ के अलावा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सहयोग करेंगे।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 11 जनवरी से 25 फरवरी तक ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर पर विद्यालयों और गांवों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें रंगोली, चित्रकला, मेंहदी, निबंद प्रतियोगिता के अलावा साइकिल रैली और मानव श्रृंखला आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि विद्यालयों और अन्य स्थानों पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश मिले हैं। इसके तरह कार्यक्रम कराने का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संबंधित को पत्र जारी कर जागरुकता अभियान को सफल बनाने की दिशा में जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed